गोरखपुर, मार्च 5 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर एक में अपनी पत्नी को बुलाने गए युवक से कहासुनी के बाद ससुराल वालों मारपीट कर घायल कर दिया। गुलरिहा पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के अशरफपुर निवासी राकेश विश्वकर्मा का आरोप है कि मंगलवार की शाम वह अपने ससुराल हरसेवकपुर नंबर एक अपनी पत्नी को बुलाने गया था। पत्नी चार माह से मायके में रह रही है। ससुराल पहुंचने पर पत्नी से कहासुनी होने लगी, जिसपर नितिन व सुमित शर्मा गाली गुप्ता देते हुए लाठी डंडा व रॉड से मारपीट कर घायल कर दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...