कोरिया, जून 19 -- छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने पहले पत्नी को बुरी तरह पीटा और फिर उसका सिर मुंडवा दिया। इतने से भी जब हैवान का मन नहीं भरा तो उसने पत्नी को अपना पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।क्या था पूरा मामला मामला कोरिया जिले के पटना पुलिस थाने का है। यहां के पांडोपारा गंव में बीते 14 जून को पति ने पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट की। मारपीट करने के बाद आरोपी ने पत्नी का सिर मुंडवा दिया और अपना पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले पर ऐक्शन लिया और आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।...