एटा, दिसम्बर 23 -- पत्नी को बीएड की परीक्षा दिलाने आ रहे बिहार के युवक की मौत हो गई। अचानक हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। ठंड से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।पत्नी शव को एंबुलेंस के माध्यम से घर ले गई है। बिहार के जिला समस्तीपुर के गांव ततारपुर निवासी पप्पू कुमार (28) पुत्र रामकिशोर की पत्नी मधुप कुमारी बीएड की छात्रा है। पत्नी को पेपर दिलाने के लिए जिले में आए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवा सुबह करीब छह बजे अचानक से युवक की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर युवक को किसी तरह से मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। पत्नी पति के शव को एम्बूलैंस के माध्यम से ले गई है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...