मुरादाबाद, अप्रैल 1 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव के रहने वाले ग्रामीण ने दूसरे संप्रदाय के युवक पर पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया। एक ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी पत्नी को गांव का रहने वाला राजीव अपने साथ बहला फुसला कर ले गया, जब उसकी लड़की ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसकी लड़की को धक्का देकर भाग गया। उसकी पत्नी घर से एक लाख 41हजार रुपए नगद,सोने चांदी के सामान आदि ले गए। जब इस मामले की शिकायत आरोपी के भाई उदयवीर, पिंटू और राहुल से की तो उन्होंने गाली गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...