फतेहपुर, फरवरी 25 -- फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पत्नी को बहला फुसला कर अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया है। बताया कि साहिल उनकी पत्नी को 22 फरवरी की रात बहला-फुसलाकर ले गया है। आरोप है कि जाते समय वह करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये नगद भी साथ ले गई। साहिल की बहनें भी साजिश में शामिल हैं। थाना प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...