मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। फकुली थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे डायन के आरोप में दबंगों ने बुजुर्ग महिला की पिटाई कर दी। बचाव करने पहुंचे पति मो. हबीब (72) की पिटाई करने के बाद सड़क पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मो. हबीब के सिर में गंभीर चोट लगी थी। वारदात के बाद सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने पड़ोस के आधा दर्जन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।सूचना पर पहुंचे फकुली थानेदार विष्णु पांडेय ने मामले की छानबीन की। घटनास्थल से एफएसएल की टीम ने नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।बताया जाता है कि एक आरोपित के परिवार में बच्ची का जन्म हुआ है। इस बीच बच्ची की तबीयत खराब हो गई और दूध कम पीने लगी। इससे आक्रोशित आरोपितों ने डाय...