भदोही, अप्रैल 2 -- भदोही, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने पत्नी को प्रताड़ित करने वाले पति को गिरफ्तार किया। पत्नी का शव बुधवार शाम कमरे में मिला था। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि रजपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र के प्रजापतिपुर गांव निवासी हरिनाथ गौतम के बेटे दिनेश कुमार की शादी कोतवाली क्षेत्र के डोमनपुर गांव निवासी पूनम के साथ पांच नवंबर 2025 को हुई थी। जिसका शव कमरे में बुधवार की शाम को मिला था। सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया था। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया था कि शादी में परिवार, रिश्तेदार एवं आसपास के लोगों ने गृहस्थी के सामान, उपहार आदि दिए थे। आरोप लगाया कि ससुराल वाले पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी ना होने के कारण शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित ...