रांची, मार्च 30 -- रांची। कोकर तिरिल बस्ती के रहने वाली मलिक बाड़ा पर जानलेवा हमला किया गया है। कैंची और डंडे से मारकर उन्हें जख्मी कर दिया गया। आरोप पति गुरमित सिंह पर लगा है। इस संबंध में मलिक बाड़ा ने अपने पति गुरमित सिंह के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मलिक बाड़ा ने पुलिस को बताया कि उनके पति आरोपी गुरमित नशा के आदि हैं। 27 मार्च को वह नशे की हालत में घर पहुंचे और कैंची से मारकर उन्हें जख्मी कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...