जौनपुर, अप्रैल 6 -- जफराबाद। क्षेत्र के बेलाव घाट के समीप सखोई गांव के पास रविवार दोपहर सरे राह पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। आरोप है कि पति ने बीच सड़क पर पत्नी की पिटाई शुरू कर दी, जिसके बाद सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति की जमकर धुनाई की। केराकत कस्बा निवासी श्यामरती देवी की शादी वर्ष 2024 में त्रिलोचन बाजार निवासी सोनू कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चलता रहा। करीब दो माह पहले विवाद बढ़ने पर महिला मायके चली आई थी। बताया जाता है कि रविवार को सोनू कुमार रिश्तेदारों के कहने पर पत्नी को वापस घर ले जाने आया था। बोलेरो से घर ले जाते समय सखोई गांव के पास किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते देखते विवाद में बदल गई। गुस्से में आकर पति ने पत्नी की पिटाई शुर...