फतेहपुर, जून 13 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना के संगोलीपुर मजरे गढ़ा गांव पति पत्नी के विवाद में पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाने में तैनात एसआई प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र में भ्रमण के दौरान संगोलीपुर पहुंचे थे। वहां ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव निवासी इंद्रजीत निषाद अपनी पत्नी रुक्मिणी देवी के साथ शराब के नशे में मारपीट कर रहा था। जांच में पता चला कि 10 जून को भी आरोपी ने शराब के नशे में पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट किया है। घर से बाहर निकाल दिया था। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...