हमीरपुर, जनवरी 9 -- बिवांर, संवाददाता। पति द्वारा मारपीट किये जाने से आहत पीड़िता ने पिता को सूचना दी। जिसके बाद पुत्री की ससुराल आये पिता के साथ दामाद ने अभद्रता करते हुए उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित ने दामाद के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जनपद बांदा थाना बिसंडा के पारा गांव के देवी दयाल सेगर ने थाना में तहरीर देकर बताया कि पुत्री रोशनी देवी की शादी 4 साल पहले थाना बिवांर के भरखरी गांव के कुलदीप पुत्र जयकारा के साथ की थी। पति अकारण आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करता चला आ रहा है। गुरुवार को पुत्री के साथ पति ने अकारण अभद्रता करते हुए मारपीट की। पुत्री के फोन से जानकारी देने पर वह उसकी ससुराल आया। पुत्री को साथ भेजने की बात कहने पर दामाद अभद्रता करते हुए उसे घर से निकाल दिया। परेशान होकर उसने दामाद के खिलाफ तहरीर दी। एसआई अंकित बैसला ने बताया क...