फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा विवेक कुमार सिंह ने गुरुवार की शाम पत्नी से मारपीट कर दी थी। आरोप था कि उसे खिड़की से नीचे फेंक दिया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुये दरोगा को सस्पेंड कर दिया। निलंबन की अवधि में दरोगा पुलिस लाइन से संबद्ध रहेगा। दरोगा विवेक कुमार सिंह मोहल्ला रेटगंज में रहते हैं। पूर्व में वह लाइन हजिर हो चुके हैं। गुरुवार की शाम दरोगा का अपनी पत्नी साधना सिंह से किराये के मकान में विवाद हो गया था। इसके बाद साधना खिड़की से नीचे आकर गिरी थी। जिस पर उन्हें इलाज के लिए दरोगा विवेक घायल अवस्था में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे। महिला के गंभीर चोट थी इस बीच महिला के बेटा और बेटी को घटना की जानकारी दी गयी। कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि दरोगा ...