कौशाम्बी, अगस्त 3 -- चरवा थाने के उदाथू गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी को पलंग से बांधकर कथित रूप से डंडे से पीट दिया। आरोप है कि उसने महिला के मायके वालों को फोन कर उसकी मौत की झूठी सूचना भी दे दी। घायल महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उदाथू गांव में रविवार रात घरेलू विवाद के दौरान पति की हैवानियत सामने आई। उदाथू गांव निवासी राजभारती पत्नी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात उसके पति ने खेत में सोने के लिए पलंग ले चलने को कहा। जब उसने जाने से इनकार किया तो पति गाली देने लगा। आरोप है कि इसके बाद उसने महिला को पलंग पर लिटाकर बांध दिया और डंडे से जमकर पीटा। इससे महिला को कई जगह चोटें आईं। महिला का आरोप है कि मारपीट के बाद पति ने उसके मायके में फोन कर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत होने की ...