हापुड़, मई 1 -- हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक महिला के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में पांच लाख रुपए न मिलने पर मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। जिससे पीड़िता दर दर ठोकर खाकर अपना व बच्चों का भरण पोषण कर रही हैं। आरोप लगाया है कि पीड़िता को कमरे में दो-दो दिन बंद करके पति घर से कही चला जाता है। गुरुवार को पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकयत पत्र दिया हैं। मोहल्ला निवासी ने शिकायत पत्र के अनुसार बताया कि वह उसका निकाह 16 वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी अलीम के साथ मुस्लिम रिति रिवाज के अनुसार हुआ था। शादी में तकरीबन महिला के मायके वालों ने 15 लाख रुपए व अन्य सामान दिया था। वर्तमान में महिला के तीन बच्चें हैं। शादी के कुछ दिन पूर्व दान दहेज से न खुश ससुराल पक्ष के लोग पीड़ित महिला से और दहेज में पां...