देहरादून, मार्च 29 -- रुड़की। देर तक मोबाइल पर बातचीत करने से टोकने पर पत्नी ने पति से मारपीट की और पति का मोबाइल तोड़ दिया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृष्णानगर निवासी एक युवक ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी देर तक मोबाइल पर बातचीत करती है। वह कई बार उसे मोबाइल पर देर तक बातचीत न करने को टोक चुका है। लेकिन वह बात करती रहती है।आरोप लगाया कि रविवार की सुबह पत्नी मोबाइल पर बात कर रही थी। टोकने पर पत्नी ने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी और उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटककर तोड़ दिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.