शामली, जून 7 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी एक व्यक्ति ने चार लोगों पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर साढ़े चार बीघा कृषि भूमि का फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना कांधला में तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव गढ़ी दौलत निवासी गयूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव जिड़ाना एवं गांव अम्बेहटा निवासी चार लोगों ने उसकी पत्नी सन्नो को झांसा देकर उनकी करीब साढ़े चार बीघा जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। आरोप है कि बैनामे के समय आरोपियों ने चेक के माध्यम से भुगतान करने का आश्वासन दिया था और निर्धारित समय के भीतर पूरी रकम देने की बात कही थी। गयूर का कहना है कि बैनामे के बाद काफी समय बीत जाने के बावजूद उन्हें भूमि के बदले कोई भुगतान नहीं किया गया। जब उन्होंने आ...