पत्नी को जहर पिलाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- बंडा। थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव पड़रिया दलेलपुर निवासी रजनीश कुमार ने बताया कि उसकी बहन राजेश्वरी देवी की शादी करीब 21 वर्ष पहले पवार नगला निवासी विजय पाल से हुई थी। आरोप है कि विजय पाल शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था। 17 अप्रैल को बहन की हालत गंभीर होने की सूचना मिली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप यह भी पढ़ें- जहर खाने से विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप यह भी पढ़ें- नशेड़ी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.