जमुई, मार्च 18 -- झाझा, निज संवाददाता एक दूसरी महिला के चक्कर में पत्नी को छोड़ने वाले पति के खिलाफ कार्रवाई को ले पीड़ित पत्नी ने झाझा पुलिस की शरण ली है। झाझा के जिनाटभंडार गांव की रहने वाली मानोती मुर्मू का झाझा के ही गुड़ियारा गांववासी पति सुशील सोरेन पर आरोप था कि उसका पति उसे छोड़कर एक अन्य महिला के साथ ट्रेन से पटना भागने की जुगत में था। यह सूचना मिलते ही पीड़िता ने स्टेशन पहुंच कर डायल 112 को फोन कर पुलिस की मदद मांगी। इसके मद्देनजर डायल 112 के पुलिसकर्मी पीड़िता को लेकर झाझा थाना पहुंचे। बाद में उक्त दूसरी महिला भी थाना पहुंची। किंतु,दोनों ही महिला द्वारा मोबाइल पर आरोपी से गुहार के बाद भी उसने थाना आने या अपनी पत्नी पास लौटने से साफ मना कर देता सुना गया। पीड़िता ने बताया कि पति व उसके बीच बीते साल जुलाई में झगड़ा हुआ था तब से वह अपने मा...