संवाददाता, जनवरी 25 -- यूपी में बरेली के मीरगंज में कहासुनी पर युवक ने पत्नी को डंडों से पीटकर छत से नीचे फेंक दिया। पड़ोस के लोग महिला को गंभीर हालत में सीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी दौरान पति ने कमरे में कुंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। चुरई दलपतपुर निवासी रुस्तम अली (40) का किसी बात को लेकर शनिवार सुबह पत्नी रूबी से विवाद हो गया। कहासुनी पर रुस्तम ने छत पर बैठी पत्नी को पहले तो डंडे से पीटा फिर छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद रुस्तम ने छत से ईंट फेंककर भी रूबी को मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और महिला को जिला अस्पताल ले गए। पत्नी के जाने के बाद रुस्तम ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसने छत पर लगे कुंदे में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने दर...