सीतापुर, मार्च 18 -- सीतापुर, संवाददाता। कोतवाली देहात में बस्ती की रहने वाली एक विवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसके पति ने न सिर्फ उससे पिछली शादी की बात छिपाई, बल्कि उसकी गैर-मौजूदगी में अब तीसरी शादी भी रचा ली है। जिला बस्ती निवासी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि उसकी शादी पांच जून 2025 को कोतवाली देहात के रमपुरवा नैपालापुर निवासी शिवम गिरी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि शिवम पहले से शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। यह सच्चाई पति शिवम, ससुर अंबिका प्रसाद, सास सुदामा और देवर अंकित ने उससे छिपाकर रखी थी। तहरीर के मुताबिक, सच्चाई सामने आने के बाद ससुरालियों ने प्रियंका को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पति और अन्य विपक्षी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.