अमरोहा, मार्च 11 -- अमरोहा, संवाददाता। पत्नी को गिफ्ट डीड करने के बाद पति ने निर्माणाधीन मकान बेच डाला। बैनामा होने की जानकारी पर विवाहिता के होश उड़ गए। अब मामले में पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वर्तमान में जोया रोड स्थित आरजू कॉलोनी निवासी शिवानी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक 28 अप्रैल 2017 में उनकी शादी अमरोहा शहर में रेलवे स्टेशन के पास स्थित डांक बंगला कॉलोनी के रहने वाले रोहित चंदेल के साथ हुई थी। पिता ने दहेज में सामान के अलावा बीएसए दफ्तर के पास एक 127 गज का प्लॉट भी उपहार स्वरूप दिया था। शिवानी खुद बीएसए दफ्तर में संविदा पर कर्मी है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे, रिश...