मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रेम विवाह के बाद पत्नी अंकिता कुमारी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर कर देने के आरोपित पति मुकेश कुमार को बिहार एसटीएफ ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे मिठनपुरा थाने को सौंप दिया गया है। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने चार दिन पहले मुकेश पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वह मूल रूप से कांटी थाना के तिवारी टोला का निवासी है। दो साल से मामले में मिठनपुरा पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। अंकिता की आत्महत्या को लेकर उसकी बहन खुशबू देवी ने मिठनपुरा थाने में 18 अप्रैल 2024 को एफआईआर कराई थी। पुलिस को बताया था कि मुकेश ने उसकी बहन अंकिता से वर्ष 2020 में प्रेम विवाह किया था। वह अंकिता को साथ लेकर तीनकोठिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहता रथा। 15 अप्रैल 2024 को पुलिस ने खुशबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.