मिर्जापुर, अगस्त 31 -- अहरौरा। अहरौरा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पति को रविवार धर दबोचा। अहरौरा के चकलिया गांव निवासी दीनानाथ पाल ने 28 अगस्त को नामजद अभियुक्त के विरुद्ध पुत्री को आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के मामला दर्ज कराया। पुलिस ने महुली तिराहा नहर पुलिया के पास से आरोपी पति सरिया एकली गांव निवासी सुशील पाल को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...