बरेली, फरवरी 17 -- फरीदपुर। प्रेम विवाह के बाद पत्नी को दहेज के प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने आरोपी सिपाही पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि सिपाही ने 20 लाख रुपये की मांग करते हुए शादी तोड़ने की धमकी दी। लगातार दबाव से परेशान युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। फतेहगंज पूर्वी के एक परिवार की बेटी 21 नवंबर 2025 को दवा लेने बरेली गई थी। आरोप है कि अमेठी में तैनात सिपाही विनीत निवासी शाहदपुर गुलाल, थाना नूरपुर, जिला बिजनौर युवती को अपने साथ ले गया। परिजनों को बाद में बेटी के प्रेमी के साथ जाने की जानकारी मिली। दो दिसंबर 2025 को सहमति से युवती को वापस घर लाया गया। 11 फरवरी 2026 को हिंदू रीति-रिवाज से बिना दहेज शादी तय हुई। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद सिपाही ने युवती पर परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और...