नई दिल्ली, मार्च 3 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विकी कौशल के घर की होली इस साल बेहद खास है। ऐसा हो भी क्यों न इस साल कैटरीना और विकी कौशल अपने बेटे के विहान के साथ अपनी पहली होली सेलिब्रेट किया। इस मौके उनका पूरा परिवार बेहद खुश दिखा। कैटरीना कैफ ने अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीर में उनके साथ पूरा परिवार नजर आ रहा है।कैटरीना कैफ ने परिवार संग मनाई होली कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कैटरीना पूल किनारे होली मनाती नजर आ रही हैं। शेयर की गई तस्वीर में कैटरीना और विकी के अलावा देवर सनी कौशल और बहन इसाबेल कैफ भी नजर आ रही हैं। कैटरीना ने फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, 'सबसे खुशहाल होली।' इसके साथ ही कई रंग के दिल की ...