रांची, फरवरी 23 -- रांची में प्रेम संबंध के चलते एक 30 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक दंपति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान कांटाटोली के राजा कॉलोनी निवासी आसिफ अंसारी के रूप में हुई है। उसका शव गुरुवार को खेलगांव थाना क्षेत्र के गडिगांव स्थित एक कुएं से बरामद किया गया था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मारने का खुलासा डीएसपी सदर संजीव बेसरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि आसिफ की पत्थरों से कुचलकर हत्या की गई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पहले उसे गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया, उसके बाद पहचान छिपाने के लिए पत्थरों से कुचला गया। यह भी पढ़ें- पप्पू यादव ने भाजपा में शामिल कराने की विनती की, सांसद निशिकांत दुबे का दावा यह भी पढ़ें- कोरियन ग...