बेंगलुरु, अगस्त 11 -- बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) के पास स्थित एक फाइव स्टार होटल में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी दो मासूम बेटियों की हत्या करने के बाद खुदकुशी की कोशिश की। आरोपी की पहचान एसजी इमरान के रूप में हुई है, जो एक प्राइवेट कैब कंपनी में मैनेजर है। यह खौफनाक वारदात सोमवार को तब सामने आई, जब इमरान समय पर होटल से चेक-आउट नहीं कर पाया।दुबई से मेहमान आने का दिया था हवाला पुलिस के अनुसार, इमरान अपनी दोनों बेटियों- 5 वर्षीय शेख जाहरा और 10 वर्षीय शेख जोया के साथ रविवार शाम करीब 7:30 बजे होटल की चौथी मंजिल पर स्थित एक कमरे में ठहरा था।होटल स्टाफ से क्या कहा था? उसने होटल कर्मचारियों को बताया था कि वह रविवार आधी रात के बाद दुबई से आने वाले एक मेहमान को रिसीव करने के लि...