पत्नी के हमले में घायल पति को लगे 31 टांके
फतेहपुर, जुलाई 7 -- औंग,संवाददाता। पत्नी के हमले में घायल पति के सिर में 31 टांके लगे। कानपुर के अस्पताल में करीब तीन घंटे तक डाक्टरों ने ऑपरेशन किया। मस्तिष्क की हड्डी टूटी मिली है। घायल पति का इलाज जारी है, लेकिन अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इधर हिरासत में ली गई पत्नी के खिलाफ पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मंगलवार को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से महिला को जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में पत्नी ने पति के शराब की लत से परेशान हो वारदात को अंजाम देने की बात कही। बता दें कि थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में रविवार देर रात 40 वर्षीय संजीव तिवारी पर उनकी ही पत्नी ने पहले सिर पर डंडे से वार कर लहूलुहान कर दिया था। इसके बाद चारपाई पर रस्सियों से बांध बिजली का तार लगा करंट दौड़ा दिया। शोर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.