संभल, अप्रैल 10 -- थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहपुर डाल में दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुजम्मिल (26) पुत्र शमशाद निवासी फतेहपुर डाल ने 21 मार्च 2026 को अपनी पत्नी मेहताब जहां की मारपीट कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को 8 अप्रैल को ग्राम चैचरी के आगे बनी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मृतका के पिता जफरुद्दीन निवासी मोहम्मदपुर बाबई ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी मेहताब की शादी मुजम्मिल से की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज को लेकर विवाद ह...