बांदा, फरवरी 3 -- बांदा। संवाददाता दहेज हत्या के आरोप में जेल से छूटे हत्यारोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने घर के पीछे लगे बबूल के पेड़ पर कपड़े से फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अछाह गांव निवासी 26 वर्षीय अशित कुमार उर्फ कल्लू पुत्र भगवानदीन ने मंगलवार की भोर घर के पीछे लगे बबूल के पेड़ पर तहमत से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद मां मुन्नी की नीद खुल तो देखा अशित कमरे में नही था। उसने घर के पीछे देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। शोर गुल सुनकर उसके अन्य भाई भी मौके पर पहुंच गए। आनन फानन फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। जीवित होने की आशंका पर उसे सीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया। जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.