बुलंदशहर, अप्रैल 9 -- छतारी थाना क्षेत्र के बेरमनगर में सुसराल पक्ष के लोगों ने बेटे की तबीयत खराब का बहाना लगाकर बुलाने के बाद पत्नी के हत्यारोपी युवक को मारपीट कर जहर दे दिया। जिसकी अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक की बहन की तहरीर पर सुसराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। छतारी थाना के ग्राम शेखुपुर निवासी कृष्णा देवी पत्नी राजकुमार ने बताया कि उसका भाई धर्मेन्द्र (25 वर्ष) पुत्र रामगोपाल निवासी चाऊपुर थाना जवां जिला अलीगढ़ विगत 6 अप्रैल को शाम 8 बजे उसके घर आया था। जिसके बाद वह अगले दिन सुबह करीब 7 बजे उसके घर से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान धौरऊ गेट पर टीटू पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी वेरमनगर थाना छतारी जिला बुलन्दशहर मिला। जहां पर उसके भाई की गाड़ी रूकवाकर बेटे प्रशांत की तबीयत खराब होने की बात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.