नोएडा, मार्च 21 -- हमले में गर्दन के पास की हड्डी टूटी शिकायत पर चार आरोपियों पर केस दर्जग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे युवक को रास्ते में रोककर कुछ लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि पूर्व में हुए एक विवाद के चलते आरोपियों ने हमला किया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।मूलरूप से बुलंदशहर के पहासु के रहने वाले कपिल वाल्मिकी परिवार के साथ सूरजपुर में रहते हैं। वह दस जनवरी को पत्नी करिश्मा के साथ बाइक से पहासु जा रहे थे। जब वह चंगौली और अजयनगर के बीच पहुंचे, तभी उन्हें जहीर, कबीर, कदीर और शाहिद ने रोक लिया। उन्हें जाति सूचक शब्द कहे और गाली-गलौज की। साथ ही मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। हमले में उन्हें कई जगह चोटें आईं। उनके गर्दन के पास की हड्डी भी टूट गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में...