नोएडा, फरवरी 24 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े पत्नी के सामने एक युवक की गोलियों से भूनकर और चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई। आशंका है कि बदला लेने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, लुक्सर गांव में 28 वर्षीय नितिन नागर परिवार के साथ रहता था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह अदालत जाने के लिए घर से निकला। इसी बीच हमलावरों ने नितिन को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग की। चाकू से भी हमला किया गया। परिजन लहूलुहान हालत में नितिन को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमलावर युवक को घेर कर गोली मारते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। एक हमलावर ने नितिन की पत्नी को हथियार दिखाकर डराया और उसके बाद कई राउंड गोली चलाई गई। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.