पीलीभीत, फरवरी 28 -- बीसलपुर। मोहल्ला दुबे निवासी सोनी पत्नी चंद्रपाल ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसकी शादी छह माह पूर्व चंद्रपाल से हुई थी। आरोप है कि पति चंद्रपाल ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह अपने पति चंद्रपाल के विरूद्ध गुजारे भत्ता का मुकदमा परिवार न्यायालय में दायर किया था। इससे ससुराली रंजिश मानते हैं। बाइस फरवरी को पति चंद्रपाल ने अन्य लोगों के साथ मारपीट की। पुलिस ने चंद्रपाल समेत चार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...