बस्ती, जून 3 -- बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बनकटा दुबे में पत्नी के साथ मारपीट की घटना में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के बनकटा दुबे निवासी पिंकी दूबे पत्नी राकेश दूबे का आरोप है कि उनके पति ने सोमवार को उन्हें अपशब्द कहते हुए मारापीटा। साथ ही घर से भागने लगे। बोले कि घर से भाग जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में पत्नी से मारपीट, मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- कनखल में महिला से मारपीट के बाद अभद्रता, केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...