रामपुर, अप्रैल 5 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के मगरमऊ निवासी सीमा के पति राम बहादुर ने खाना बनाने को लेकर गाली-गलौच कर दी। इसका विरोध करने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। पत्नी के शारे मचाने पर आरोपी ने उसे ई-रिक्शा में बैठाकर मायके के लिए भेज दिया। पीड़िता परेशान होकर मायके पहुंची और पूरी जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत पत्र दिया। पुलिस ने शिकायत पत्र पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...