बागपत, सितम्बर 30 -- बड़ौत। रठौडा गांव में अवैध हथियार से पत्नी के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पति को पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार पर न्यायालय में पेश किया। इंस्पेक्टर प्रभारी प्रभाकर कैन्तुरा ने बताया कि योगेंद्र पुरी खालापार मुजफ्फरनगर निवासी इदरीश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था, कि उसकी बेटी की शादी रठौडा गांव निवासी हारून के साथ हुई थी। जो आये दिन उसकी बेटी के साथ छोटी छोटी बातों पर गाली गलौज व मारपीट करता रहता है। जिसे पहले भी कई बार काफी समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पीड़ित का आरोप है, कि 28 सितंबर को उसकी बेटी को उसके पति हारून ने अपने पिता शमशाद के साथ मिलकर बंदूक की बट से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पति व ससु...