बदायूं, जून 20 -- पत्नी और बच्चों के साथ बाजार आया व्यक्ति चक्कर आने से अचानक बाजार में गिरकर बेहोश हो गया। पुलिस की मदद से अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इलाके के गांव भवानीपुर निवासी 38 वर्षीय महिपाल पुत्र भगवान दास अपनी पत्नी निर्मला और बच्चों के साथ शाम के समय पत्नी को दवा दिलाने और उझानी बाजार से करने आए थे। गांव में सिलाई का काम भी करते थे। इसीलिए घंटाघर चौराहा है के पास एक दुकान से सिलाई मशीन का सामान खरीदते समय अचानक दुकान के बाहर ही चक्कर आने से गिरकर बेहोश हो गए। तभी पत्नी निर्मला घंटाघर चौराहे पर मौजूद पुलिस की मदद से अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से क्लीनिक संचालक की मौत जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की पुलिस ...