नई दिल्ली, अगस्त 3 -- भोजपुरी बवाल के आज के एपिसोड में एक्ट्रेस रानी चटर्जी और काजल राघवानी एक साथ कैफे में वक्त बिताते दिखे। काजल रानी से अपने दिल की बात करती नजर आईं। तो वहीं, रानी चटर्जी ने भोजपुरी इंडस्ट्री के राज खोले। उन्होंने कहा एक्टर्स के मन की हीरोइन नहीं होने की वजह से कई बार बड़ी-बड़ी फिल्में तक बंद हुई हैं। उन्होंने इसी बातचीत के दौरान बताया कि कैसे एक बार एक एक्टर उनके भाई के रिसेप्शन में अपनी पत्नी के साथ नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड के साथ आए थे। काजल और खेसारी के बीच क्या था विवाद? दोनों के बीच क्या बातचीत हुई उससे पहले समझ लेते हैं कि काजल राघवानी को लेकर क्या विवाद है और उन्होंने रानी से किस बारे में बात की। दरअसल, एक वक्त था जब काजल राघवनी और खेसारी लाल यादव रिलेशनशिप में थे। खेसारी लाला यादव उस वक्त शादीशुदा थे। खेसारी के शा...