नई दिल्ली, फरवरी 25 -- दिल्ली के वजीराबाद इलाके में पिछले दिनों एक शादी समारोह के दौरान दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान 30 साल की आशीष सिंह के रूप में हुई, जो ईडी में मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर तैनात थे। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी हेड कांस्टेबल परवेश, उसके भाई संदीप और साले विपिन को गिरफ्तार कर लिया है। परवेश साल 2008 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था और फिलहाल भजनपुरा ट्रैफिक यूनिट में तैनात है। पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार रात करीब 8 बजे हुई जब आशीष अपने भाई के साथ एक पड़ोसी की शादी में शामिल होने वजीराबाद गए थे। वहां उनका सामना परवेश से हुआ, जिससे उनका पुराना विवाद चल रहा था। दरअसल परवेश को शक था कि उसकी पत्नी और आशीष के बीच अवैध संबंध हैं, जि...