उन्नाव, अप्रैल 13 -- सफीपुर। माखी थाना क्षेत्र के रामसिंह खेड़ा गांव में घरेलू कलह से आहत युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बताते चलें कि रामबाबू पुत्र रामगुलाम की पत्नी शिवानी करीब 20 दिन पहले अपनी सबसे छोटी बच्ची को लेकर मायके फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कंहऊ गांव चली गई थी। बताया जा रहा है कि वह पहले भी अक्सर मायके चली जाती थी। रविवार रात रामबाबू ने पत्नी से फोन पर बात की। उसके बाद उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों के अनुसार रामबाबू के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिनमें से तीन बच्चे घर पर ही हैं। यह भी पढ़ें- ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाई पत्नी के न लौटने और बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी से वह मानसिक रूप से परेशान था। वह पत्नी को वापस लाने ससुराल भी गया था, लेकिन वह आने को तैया...