बरेली, मई 2 -- शीशगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की घरेलू कलह के कारण जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शीशगढ़ क्षेत्र के गांव पंडरी निवासी मृतक के सुरेंद्र के अनुसार उसके छोटे भाई रूपकिशोर (35) का पत्नी से किसी बात को लेकर देर रात्रि तक झगड़ा हुआ था। झगड़ा शांत होने के बाद शनिवार सुबह उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार के लोग मानपुर के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने बरेली रेफर कर दिया। इस बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- पत्नी को ससुराल बुलाने गए युवक ने खाया जहर, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...