नोएडा, जुलाई 13 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-22 स्थित चौड़ा रघुनाथपुर गांव में पत्नी के वियोग में एक व्यक्ति ने रविवार शाम अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय दीजैन महंत मूलरूप से ग्राम रायगंज सेवलपल्ली थाना इंग्लिश बाजार जिला मालदा के रहने वाले थे। वह वर्तमान में चौड़ा रघुनाथपुर गांव में किराए के घर में रहते थे। रविवार शाम अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि कुछ दिन पूर्व दीजैन की पत्नी उन्हें छोड़कर अपने प्रेमी के संग कहीं चली गई थीं। उनके बच्चे भी उन्हें छोड़कर अपनी मां के साथ चले गए। इस बात को लेकर वह ...