नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- दिल्ली के प्रसाद नगर में एक शख्स ने अपने मित्र के साथ मिलकर पत्नी के लिव-इन पार्टनर प्रिंस की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी हमलावर की पत्नी 3 महीने पहले अपनी बेटी को छोड़कर प्रिंस के साथ रहने तिलक विहार चली गई थी, जिससे नाराज होकर कुणाल ने हत्या की योजना बनाई। 4 नवंबर को आरोपी ने समझौते के बहाने प्रिंस को बुलाया और हमला कर दिया। अस्पताल में प्रिंस को मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी मित्र के साथ पत्नी की भी हत्या करने पहुंचा लेकिन दोनों को पकड़ लिया गया।बेटी को छोड़ भागी पत्नी प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय प्रिंस वर्मा परिवार सहित प्रसाद नगर इलाके में रहता था। उसकी दोस्ती कुणाल से हो गई थी और घर आना जाना होने लगा। इस बीच प्रिंस का प्रेम संबंध कुणाल की पत्नी रिया से हो गया। तीन महीने पहले रिया अपनी बेटी को छोड़कर...