किशनगंज, फरवरी 19 -- किशनगंज। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के टेउसा निवासी सद्दाम हुसैन ने बुधवार को अपनी पत्नी के लापता होने की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित की पत्नी 15 फरवरी को गांव में मक्का के खेत में घास काटने गई थी। थोड़ी देर बाद लापता महिला के पति ने अपनी पत्नी को घास काटने से मना किया और काम करने खेत चले गया। घास काट कर महिला घर नहीं पहुंची। तब घर के लोगों को चिंता सताने लगी। लापता महिला के पति ने खोजबीन की तो पता चला की घर से 25 हजार रुपए नगदी और कुछ जेवरात लेकर निकली है। काफी खोजबीन के बाद भी लापता महिला का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित पति मामला दर्ज करवाने सदर थाना पहुंचे। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि महिला के लापता होने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन प्रारंभ कर दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.