बहराइच, अप्रैल 24 -- बहराइच, संवाददाता। एक युवती के रील बनाने के शौक ने दाम्पत्य जीवन पर ग्रहण लगा दिया। एक वर्ष से मायके में रह रही पत्नी को बुधवार को बुलाने आए युवक को पत्नी और उसके ससुरालीजनों ने पीट दिया। डाला। वह थाने तहरीर लेकर गया था। गुरूवार सुबह युवक का शव गांव से कुछ दूरी पर पेड़ की डाल से लटकता मिला । तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। रूपईडीहा थाने के जैतापुर मोड़ के पास गुरूवार सुबह पेड़ की डाल से एक युवक का शव लटकता देख लोगों की भीड़ लग गई। यह भी पढ़ें- जहर पीने का बनाया वीडियो और सोशल मीडिया पर किया पोस्ट जैसे ही शव की पहचान इसी थाने के चेतराम पुरवा निवासी लवकुश शुक्ला (23) पुत्र संत कुमार मिश्रा के रूप में हुई। रोते बिलखत...