पत्नी के रंग-रूप और IQ का ताना देना क्रूरता नहीं, झारखंड HC ने रद्द कर दी पूरी कार्यवाही
रांची, अगस्त 20 -- पत्नी के रंग-रूप, स्वभाव, आईक्यू और बातचीत करने की क्षमता को लेकर पति की कथित टिप्पणियां भले ही वैवाहिक जीवन में अनुचित और आपत्तिजनक हों, लेकिन हर ऐसी टिप्पणी को भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए के तहत क्रूरता नहीं माना जा सकता। झारखंड हाईकोर्ट ने एक मामले में यह महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए पति के खिलाफ चल रही पूरी आपराधिक कार्यवाही रद्द कर दी। कोर्ट ने कहा कि आरोपों में ऐसा कोई तथ्य नहीं है, जिससे यह माना जाए कि पति का व्यवहार पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने या उसके जीवन, शरीर अथवा मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करने वाला था।कोर्ट ने रद्द कर दी पूरी कार्यवाही जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। कोर्ट ने निचली अदालत के समन आदेश और डिस्चार्ज आवेदन खारिज करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.