इटावा औरैया, मार्च 14 -- इटावा। बकेवर क्षेत्र के बहेड़ा गांव में शुक्रवार शाम पत्नी के मायके से न लौटने पर एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहेड़ा निवासी राजमिस्त्री सत्यभान दोहरे के 30 वर्षीय बेटे अनुज दोहरे ने शाम करीब चार बजे अपने कमरे में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद उसका पांच वर्षीय बेटा कमरे में पहुंचा तो पिता को फंदे से लटका देख जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और अनुज को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी दो वर्षों से मायके में रह रही थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.