लखनऊ, फरवरी 24 -- हजरतगंज में पत्नी के मायके से न आने पर इलेक्ट्रीशियन ने सोमवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह परिजनों ने युवक को फंदे से लटका देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। नरही निवासी सुमित कश्यप (28) इलेक्ट्रीशियन था। बहनोई शिवम ने बताया कि चार माह पहले सुमित की पत्नी कवित ने बेटी को जन्म दिया था। पत्नी दो माह से मायके में है। सुमित अक्सर कविता को फोन कर घर आने की बात कहता था। लेकिन पत्नी घर आने को तैयार नहीं थी। सोमवार देर रात सुमित शराब पीकर घर आया और कमरे में चला गया। देर रात सुमित ने कमरे में साड़ी से पंखे के सहारे फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह उसका शव लटकता देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। इस बीच किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...