फतेहपुर, मार्च 3 -- थरियांव। पत्नी के मायके से घर नहीं लौटने से नाराज पति ने दहेज में मिली बाइक समेत अन्य कीमती सामान को आग लगा दिया। जानकारी पर महिला ससुराल पहुंची तो पति ने मारपीट करने की कोशिश की। महिला ने नशेबाज पति की पुलिस से मामले की शिकायत की है। थरियांव थाने के गडरियनपुर निवासी लालती देवी पत्नी रंजीत ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही पति आए दिन शराब पीकर गाली गलौज व मारपीट करता था। मारपीट के डर से वह अपने मायके खखरेरू थाने के रोशनपुर कोट चली गई थी। सोमवार को उसका पति रंजीत उसे विदा कराने रोशनपुर कोट पहुंचा। उसने उसे ससुराल चलने को कहा। मना करने पर लड झगड़कर गाली गलौज करते हुए गांव वापस आ गया। वह इस कदर बौखलाया था कि शादी के दौरान दहेज में मिली बाइक व घरेलू सामान को आग के हवाले कर राख कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर महिला ससुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.